No Widgets found in the Sidebar

फिल्म ‘सावंरिया’ से फिल्मी सफर शुरू करने वाला डेब्यू कपल अब अपनी-अपनी जिंदगी में भी एक बड़े मुकाम को हासिल करने वाला है।   सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं।अब कपूर परिवार ने एक्ट्र्रेस के लिए एक ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी रखी है, जिसमे कई बॉलीवुड सितारें शामिल होंगे।

अनिल कपूर ने मुंबई में गोद भराई की रस्म की तैयारियां कर थी है।इसके लिए उन्होंने लोगों को इनविटेशन कार्ड देना शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमे बेबी शॉवर के निमंत्रण पत्र के साथ एक बड़ा गिफ्ट देखा जा सकता है।

फिल्म में डेब्यू के बाद अब रियल लाइफ रणबीर और सोनम का पेरेंटल डेब्यू भी तकरीबन साथ-साथ होने वाला है।फिलहाल जो वेन्यू डिटेल सामने आ रही है उसके मुताबिक ये गोदभराई सोनम कपूर की मौसी के बंगले पर होगी।

इसी जगह पर आनंद और सोनम की शादी भी हुई थी। खबर है कि सोनम के मां बनने से पहले उनके पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर एक ग्रैंड बेबी शावर की प्लानिंग कर रहे हैं।

By admin