No Widgets found in the Sidebar

एक्ट्रेस साक्षी तंवर  का आज जन्मदिन है। साक्षी का जन्म 12 जनवरी 1973 को अलवर में हुआ था। साक्षी तंवर ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में हर तरह के किरदार को निभाए हैं।

लेकिन उन्हें एकता कपूर के टीवी सीरियल कहानी घर-घर की के लिए आज भी याद किया जाता है। इसमें उन्होंने पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहती है। इसके अलावा साक्षी कई फिल्मों में भी नजर आई हैं।

साक्षी ने दूरदर्शन के एक प्रोग्राम ‘अलबेला सुर मेला’ से 1988 में अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘कहानी घर घर की’ लगभग आठ साल तक चला। इसके अलावा उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल में भी काम किया। इस शो में उन्होंने प्रिया कपूर का किरदार निभाया था।

इस सीरियल में एक सीन ऐसा शूट किया था जिसकी वजह से यह शो रातों-रात टीआरपी में ऊपर आ गया था और वह सीन राम कपूर का साक्षी का किसिंग सीन। राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था।

साक्षी ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ भी की थी, इसमें वे आमिर की पत्नी के किरदार में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ में भी काम किया है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *