नई दिल्ली। सेक्स इंसान के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसलिए कभी भी इसको इग्नोर न करें। ऐसा अक्सर देखा गया है कि लोग सेक्स को सीरियसली नहीं लेते। काम में इतना बिजी रहते हैं कि इंटिमेट होने से पहले या इसके बारे में सोचने का भी लोगों के पास अब वक्त नहीं रहता, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप सेक्स नहीं करते तो इसका आपके शरीर पर काफी बुरा असर पड़ता है। दरअसल, अगर आप लम्बे समय तक सेक्स नहीं करेंगे तो आपकी काम करने की इच्छा कम हो जाएगी। यही नहीं, लंबे समय तक इंटिमेट न होने पर आपके शरीर का सिस्टम भी गड़बड़ हो जाता है।
सेक्स से रिश्ते में बनी रहती है गर्माहट
अगर आप लंबे समय तक इंटिमेट नहीं हुए तो आपकी कामेच्छा खत्म हो जाएगी। कामेच्छा खत्म होने के बाद अगर आप इंटिमेट भी होते हैं तो भी आपको वो संतुष्टि नहीं प्राप्त होगी जो पहले होती थी। साथ ही, आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स का भरपूर आनंद भी नहीं ले पाएंगे।
इंटिमेट न होने से एक बड़ी दिक्कत महिलाओं के साथ होती है। जानकारी के अनुसार, अगर महिलाएं लम्बे समय तक इंटिमेट न हो तो उनकी वजाइना में ड्राइनेस आ जाती है। ऐसा बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ जरुर होता है। खासतौर पर बड़ी उम्र की महिलाएं अगर काफी लंबे वक्त के बाद इंटिमेट होती हैं तो उन्हें लूब्रिकेशन की कमी की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सेक्स स्ट्रेस को भी दूर करने में काफी कारागार साबित हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंटिमेट होने के दौरान शरीर में फील-गुड हार्मोन रिलीज होता है जो हमें हर तरह के तनाव से दूर रखता है। लिहाजा इंटिमेट होने की कमी और फील-गुड हार्मोन के रिलीज न होने की वजह से स्ट्रेस लेवन मैनेज करना मुश्किल हो जाता है।
इंटिमेट होना कई चीजों में काफी मददगार साबित होता है। सेक्स न सिर्फ स्ट्रेस को दूर करता है बल्कि महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी सेक्स ही छुटकारा दिलाता है। ऐसे में अगर महिलाएं करना बंद कर देंगी तो उनको पीरियड्स के दौरान काफी दर्द होगा। जानकार के अनुसार, पीरियड्स के दौरान अगर आप इंटिमेट हो तो यूट्रीन कॉन्ट्रैक्शन की वजह से शरीर से निकलने वाले खून का बहाव तेज हो जाता है जिससे पीरियड्स पेन में कमी आती है।
यह भी पढ़ें : अगर आपका पार्टनर करता है ‘ऐसी हरकतें’ तो भूल से भी न करें उससे शादी
इंटिमेट होने के कई फायदे होते हैं। इंटिमेट होने पर पीरियड्स में दर्द कम करता है। स्ट्रेस दूर होता है। इससे आप दोनों के रिश्ते में ताजगी बनी रहती है। ऐसे इंटिमेट होने से आपको बेचैनी भी महसूस नहीं होती। दरअसल, जब आप लम्बे समय के बाद इंटिमेट होते हैं तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा दर्द होता है। साथ ही महिलाओं की में सूजन भी आ सकती है। इसलिए सेक्स एक फिक्स समय के अंतराल में जरुर करना चाहिए।