माना जाता है कि पुरुषों में सुबह सेक्स के लिए बेहद उत्तेजना रहती है जबकि महिलाओं के साथ ऐसा रात में होता है। हाल ही में हुए एक शोध में एक्सपर्ट्स कुछ परिणाम निकाले हैं जो बताते हैं कि सुबह पुरुषों में सेक्स की इच्छा सबसे ज्यादा क्यों होती है। शोध के अनुसार पूरे दिन में अलग-अलग टाइम पर बॉडी सेक्स हार्मोन का लेवल अलग-अलग होता है, जो सेक्स की इच्छा को प्रभावित करता है।
सुबह पुरुषों में सेक्स की इच्छा होती है सबसे ज्यादा
शोध के मुताबिक सुबह पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल सबसे ज्यादा होता है इसका कारण है शरीर का पिट्यूटरी ग्लैंड जो पुरुषों में सेक्स हार्मोन तेजी से बनाता है। महिलाओं के शरीर में भी टेस्टोस्टेरोन होता है लेकिन सेक्स की इच्छा के लिए सिर्फ यही काफी नहीं है और उन्हें ओस्ट्रेजन और प्रोजेस्टरोन जैसे हार्मोन की जरूरत पड़ती है। इसलिए महिलाओं की तुलना में पुरुषों में सुबह सेक्स की इच्छा ज्यादा रहती है।
रात में महिलाओं के शरीर में सेक्स हार्मोन सबसे अधिक एक्टिव होते हैं। इस टाइम पुरुषों के शरीर में सेक्स हार्मोन घट जाते है लेकिन इससे उनकी सेक्स करने की इच्छा अधिक प्रभावित नहीं होती है। महिलाओं के लिए यह समय तब सबसे अधिक महत्वपूर्ण है जब वे ओव्यूलेशन के दौर से गुजर रही होती हैं। इन दिनों इस समय वे सबसे अधिक फर्टाइल होती हैं।