नई दिल्ली। जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। माना जाता है कि यह महीना सेक्स के लिए सबसे परफेक्ट होता है। एक सर्वे के अनुसार इस महीने सेक्सुअल इच्छाएं अपने चरम पर होती हैं। शाम होते ही कपल्स में सेक्स की उत्तेजना बढ़ने लगती है। सर्वे में एक तिहाई लोगों ने माना कि जुलाई उनका सबसे पसंदीदा सेक्स करने का महीना हैं। इसी तरह आज शाम जैसे ही घड़ी में 7 बजकर 37 मिनट होंगे, तो ठीक उसी समय कपल्स अपने प्यार में डूब जायेंगे। ऐसा क्यों होगा आइये जानते हैं-
जुलाई के महीने में सेक्स करना पसंद करते हैं कपल्स
दरअसल, गर्मियों में लोग खुला रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी तरह बेड पर उन्हें बेडशीट से भी काफी चुभन होती है, तो ऐसे में वे छोटे कपड़े पहनते हैं। इसलिए जुलाई में लोग ज्यादातर सेक्स करना पसंद करते हैं। इसके अलावा जुलाई और अगस्त गर्मी का सबसे गर्म महीना माना जाता है साथ ही टेम्परेचर में भी काफी बदलाव आते हैं, जबकि ठंड में कपल्स ज्यादा सेक्स करना पसंद नहीं करते।
आखिर रविवार ही क्यों?
दरअसल रविवार को ज्यादातर लोग छुट्टी की वजह से फ्री होते हैं, तो ऐसे में वो अपने पार्टनर के साथ रोमांस में डूब जाना काफी पसंद करते हैं। सर्वे में भी ये बात सामने आई है कि रविवार को ज्यादातर लोग प्यार के मूड में होते हैं। उनपर प्यार का काफी खुमार होता है।
7.37 बजे ही क्यों?
सर्वे से जुड़े एक प्रवक्ता ने बताया कि यह वीकेंड प्रेमी जोड़े के लिए बहुत बिजी होने वाला है। रविवार की शाम 7 . 37 बजे ज्यादात्तर लोग अपने पार्टनर के बांहों में खोएं होंगे। क्योंकि शाम के समय कपल्स सबसे ज्यादा रोमांटिक फील करते हैं और अपने पार्टनर के साथ अठखेलियां करना शुरु कर देते हैं।