No Widgets found in the Sidebar

जब भी कोई लड़का किसी लड़की से अपने दिल की बात कहता है तो लड़की के मन में पहला सवाल यही होता है कि आखिर इस लड़के को मुझमे क्या पसंद आया है। लेकिन अधिकतर लड़कियों को इसका जवाब नहीं मिल पाता आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या है जो लड़कों को लड़कियों में पसंद आता है, या लड़के किस तरह की लड़कियों को पसंद करते हैं।

लड़कियों

लड़कियों में ये खूबियां ढूढ़ते हैं लड़के

एक शोध में खुलासा हुआ है कि अपने पार्टनर के लिए लड़कियों का खाना बनाना, लड़कों को खूब भाता है। दरअसल, इससे उन्हें यह महसूस होता है कि उनका कोई खास ख्याल रख रहा है। वैसे यह कहा भी जाता है कि लड़कों के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।

कई बार लड़के और लड़की में अफेयर तो हो जाता है लेकिन लड़का इस रिश्ते को लेकर श्योर नहीं होता कि वाकई लड़की उससे मोहब्बत करती है या नहीं। इसका कारण यह है कि लड़कों को ऐसी लड़कियां बिलकुल भी पसंद नहीं आती जो उनकी बातों को तवज्जो नहीं देती और लड़कों को लगता है कि लड़की उसके साथ सिर्फ टाइम-पास कर रही है।

लड़कों को ऐसी लड़कियां अच्छी लगती हैं, जो उनकी बात पर गौर करें और उनकी छोटी-बड़ी सभी बातों को ध्यान से सुनें। अगर आप भी किसी का दिल चुराना चाहती हैं तो अच्छी श्रोता बन जाइये।

केयरिंग लड़कियां तो वैसे भी हर दिल अजीज होती हैं। ऐसी लड़कियों के साथ रहकर लड़कों को अपनेपन का एहसास होता है। आपको यह जान कर शायद हैरानी हो कि लड़कों को लड़कियों के कंफ्यूज रहने की अदा बहुत अच्छी लगती है। उनका यह अंदाज, लड़कों को बहुत प्यारा लगता है।

लड़कों को ऐसी लड़कियां बड़ी अच्छी लगती हैं, जो दूसरों की मदद करती हैं। जैसे कि, वृद्धाश्रम में महिलाओं की मदद करना या बच्चों को रोड क्रॉस कराना आदि जैसी मदद पुरुषों को अच्छी लगती हैं। ऐसी लड़कियों के प्रति पुरुषों के मन में प्यार और सम्मान दोनों की भावना रहती है।

 

By admin