आज के समय में लड़कों के गर्लफ्रेंड बनाना और लड़कियों के लिए बॉयफ्रेंड एक फैशन हो गया है। लड़के अधिकतर ऐसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं जो देखने में काफी खूबसूरत हो, वहीं सब तो नहीं लेकिन कई लड़कियां ऐसा बॉयफ्रेंड बनाना चाहते हैं जो दिल से नहीं बल्कि जेब से दिलदार हो। जब वो कहे तो उनको शॉपिंग कराये और जब कहें तो मूवी दिखाए। केवल इतना ही नहीं जब कोई दूसरा उससे भी ज्यादा अमीर लड़का मिल जाता है तो प्यार भी ख़त्म हो जाता है। ऐसे में लड़कों के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उनसे प्यार करती है या उनके पैसे से।
गर्लफ्रेंड को भांपने के कुछ पुख्ता उपाय
यह जानना भी कोई आसान काम नहीं है क्योंकि इस तरह की लड़कियां आपको कभी ये एहसास होने होने ही नहीं देती। लेकिन परेशान न होइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिससे आप यह जान सकेंगे कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे प्यार करती है या फिर आपके पैसे से…..अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को चेक करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीका…
जब आप किसी लड़की के साथ पहली बार डेट पर जाएं तो उनकी बातों पर जरूर गौर करें। अगर वह यह जानने की ज्यादा कोशिश करती हैं कि आप कितना कमाते हैं और कहां जॉब करते हैं। वैसे तो ये बातें सामान्य है लेकिन वह आपसे सिर्फ ब्रांडेड चीजों को लेकर खुद से बातें करें। जानने की कोशिश करे कि आप कितनी ब्रांडेड चीजें पहनते हैं तो समझ जाएं कि उसका इंट्रेस्ट किस तरफ है।
ध्यान दें, अगर आपकी पार्टनर को सिर्फ आपके पैसो पर ऐश करना है तो वह अपने कॅरियर को लेकर ज्यादा बात नहीं करेंगी। अगर आपकी गर्लफ्रेंड की भी ऐसी ही हरकतें हैं तो संभल जाएं।
किसी रिश्ते को निभाने के लिए जरूरी है दोनों का बराबर का हिस्सा होना। अगर आप दोनों कहीं डिनर पर जाते हैं और हर वक्त हर जगह सिर्फ आप ही बिल देते हैं तो यहां आपके जरा सोचने की जरूरत है। अक्सर ऐसी लड़कियां वॉलेट घर पर भूल जाने का बहाना करती हैं। आपकी पार्टनर एक-दो बार ऐसा करे तो यह नॉर्मल है। लेकिन अगर हर बार वो ऐसा ही बहाना बनाएं और मजबूरन आपको ही पेमेंट करना पड़े तो समझ लें कि वो आपसे सिर्फ पैसे के लिए प्यार का नाटक कर रही है।
आप अपनी पार्टनर से अगर अपने मन की बात कहना चाहें तो वह आपकी उस बात पर कोई इंटरेस्ट नहीं लेंगी। वह सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे आपकी फीलिंग्स से कोई मतलब नहीं है वह सिर्फ आपके पैसों के लिए आपके साथ है। इसलिए अगर आपकी पार्टनर आपको अनदेखा करे आपकी बात न सुने तो संभल जाएं और उनके झांसे में न आएं।
सबसे जरूरी बात ये है कि कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो जानती हैं कि आप उनकी सारी डिमांड पूरी करेंगी इसलिए वह खुद से अपनी पसंद की चीजें बढ़ाचढ़ा कर बताना शुरू कर देती हैं। क्योंकि वो अच्छे से जानती हैं कि उनकी पसंद जानकर आप उनके लिेए गिप्ट्स जरूर लाएंगे। इसलिए ऐसी लड़कियों के झांसे में न आएं और अपना दिमाग लगाएं।