No Widgets found in the Sidebar

अगर हम आपसे कहे कि आजकल लड़कियां सेक्स पार्टनर की तलाश में जुटी हैं तो शायद आपको विश्वास न हो। लेकिन ये हकीकत है। जी हाँ, जापान में लड़कियां एक्स पार्टनर की तलाश में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह तलाशी जापान में दुल्हों की कमी की वजह से शुरू हुई है। यहां ज्यादातर लड़कियों में अपना सेक्स पार्टनर नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से कम उम्र के युवा बिना किसी रोमांटिक डेटिंग अपने दोस्तों से ही शादी करने को मजबूर हो रहे हैं।

सेक्स पार्टनर

सेक्स पार्टनर की तलाश में हैं जापान की लड़कियां 

एक वेब पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार, जापान में शादी के लिए युवाओं को मिलवाने वाली एक वेबसाइट पर युवा अपने कुछ किस्से भी शेयर कर रहे हैं। जापान में रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसके एक सहकर्मी ने 10 साल से दोस्त रही एक महिला से शादी कर ली। जापान में बिना डेटिंग किए शादी का चलन चल रहा है। जापान की अभिनेत्री माकी होरकिता ने अपने सहकलाकार कोजी यमामोतो से 2015 में सिर्फ एक ही महीने डेटिंग के बाद शादी कर ली।

जापान की एक मैग्जीन जोशी स्पा ने पिछले महीने एक कॉलम छापा था। इस कॉलम में शादी के लिए रोमांटिक पार्टनर ढूंढना और आत्महत्या करने की तुलना की गई। साथ ही जापान में अब अरेंज मैरिज का चलन ही चल पड़ा है। जहां पेरेंट्स ही अपने बच्चों के लिए पार्टनर ढूंढ रहे हैं। सेक्स पार्टनर को लेकर हुए एक सर्वे के बाद यहां की एक समाजशास्त्री माकी फुकासावा ने यहां के पुरुषों को शाकाहारी बताया था।

जापान सरकार की ओर करवाए गए एक सर्वे में सामने आया कि 69 प्रतिशत जापानी पुरुषों और 59 प्रतिशत जापानी महिलाओं के पास सेक्स पार्टनर नहीं है। पूरी दुनिया में जापान की जन्म दर सबसे कम हैं। यहां पिछले 5 सालों में प्रति 1000 लोगों ने सिर्फ 8.4 प्रतिशत बच्चों को ही जन्म दिया है। अनुमान है कि 2060 तक जापान की जनसंख्या 127 मिलियन लोगों से घटक 87 मिलियन ही रह जाएगी। जापान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्योरिटी रिसर्च के अनुसार यहां 80 प्रतिशत कुंवारे लोग शादी करना चाहते हैं।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *