नई दिल्ली। सेक्स सम्बन्धों को लेकर आजकल सबसे ज्यादा उत्साह युवा वर्ग और किशोरों में देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से आपके सामने कई बड़ी समस्याओं आ सकती है। कम उम्र में सेक्स करना कभी-कभी लोगों बहुत भारी पड़ जाता है। इससे न सिर्फ गंभीर बीमारियां होती हैं बल्कि आपके शारीरिक और मानसिक विकास भी कमजोर हो जाता है।
कम उम्र में शारीरिक सम्बन्ध बनाना पड़ सकता है भारी
जब कोई किशोर युवा अवस्था में आने से पहले शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने लगता है तो उसके शारीरिक विकास पर इसका काफी असर पड़ता है। कई बार ज्यादा जानकारी ना होने के कारण यौन संबंधों से जुड़ी बीमारियां जैसे एचआईवी एड्स या किसी और प्रकार का संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।
अक्सर किशोर अपनी नासमझी के कारण सेक्स संबंधों के दौरान सावधानी नहीं बरत पाते हैं। जिससे कि गर्भ ठहरने का खतरा बराबर बना रहता है। इस तरह की घटनाओं से अक्सर मानसिक तनाव बढ़ने लगता है जिससे कि किशोरों का मानसिक विकास काफी प्रभावित होता है।
गर्भ ठहरने की वजह से लड़की गर्भपात जैसे बड़े खतरे को उठती है। डर की वजह से कई बार लड़कियां छोटे-मोटे अस्पतालों की लापरवाही का शिकार हो जाती हैं और शरीर के साथ खिलवाड़ कर बैठती हैं। कभी-कभी इस खिलवाड़ की सजा उन्हें सारी जिन्दगी चुकानी पड़ जाती है।
अगर शारीरिक संबंधों के बाद रिश्तों में दरार पड़ जाए तो ये ज्यादा मानसिक तनाव और आघात को जन्म देता है जिसकी ज्यादातर शिकार लड़कियां होती हैं।