मुंबई। सेक्स जितना ही लोगो ने लिए मनोरंजक रहा है उतना ही यह शोध का विषय भी रहा है। अक्सर इस पर एक्सपर्ट्स तरह-तरह की अपनी राय देते रहते हैं। शोध में कभी-कभी सेक्स को लेकर कुछ रोचक तथ्य सामने आते हैं तो कुछ चीजें हैरान भी कर देती हैं। हाल ही में हुए एक ताजा शोध में सुबह सेक्स करने को लेकर कुछ नतीजे सामने आए हैं। एक्सपर्ट्स ने माना है कि अर्ली मॉर्निंग सेक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।
सुबह सेक्स करने के इतने फायदे जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान
हम अक्सर सुबह उठने को लेकर काफी असमंजस में होते हैं। सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म सेट करते हैं ताकि ऑफिस के लिए लेट न हो जाये। सुबह-सुबह जल्दी उठने की हड़बड़ी के चलते सेक्स करने का ख्याल शायद ही किसी के दिमाग में आता होगा।
लेकिन अगर हम सुबह हड़बड़ी में उठने के बजाये सेक्स करने की आदत डाले तो हमारा दिन और स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर हो जाता है। जब हम सुबह की शुरूआत संभोग के साथ करते हैं तो हमें कई फायदे होते है जिसके बारे में शायद आप जानते भी नहीं होंगे।
तो आईये जानते हैं सुबह सेक्स करने के फायदे
वह कपल जो अपनी सुबह की शुरूआत शारीरिक संबंध बनाकर करते हैं वह दूसरों की तुलना में काफी स्वस्थ रहते हैं। सुबह के समय संभोग करने से फील गुड केमिकल ऑक्सीटोसिन निकलता है जो कई जन्मों तक हमें एक दूसरे के साथ बांधे रखता है। इसके अलावा रोजाना सुबह सेक्स करने से आप दिन भर उत्साहित महसूस करते हैं।
सुबह के समय शारीरिक संबंध बनाने से सर्दी और कफ से भी आराम मिलता है। इसी के साथ हमारे नाखूनों और बालों को भी काफी फायदा पहुंचता है। सप्ताह में कम से कम 3 बार सुबह सेक्स सम्बन्ध बनाने से दिल के दौरे का खतरा भी कम हो जाता है।