मेक्सिको। अक्सर शादी के बाद अधिकांश कपल को जल्दी बच्चे की चाहत सताने लगाती हैं। हर पुरुष और महिला की ख्वाहिश माता-पिता बनने की होती है। लेकिन कभी-काबर ऐसा होता है कि हमारी लाख कोशिशों के बावजूद भी हमें संतान का सुख जल्दी प्राप्त नहीं होता है।
संतान न होने के हालांकि कई कारण हो सकते हैं जैसे कि स्पर्म की कमी या पर्याप्त संख्या में स्पर्म का न होना या स्पर्म का अंडाणुओं से न मिल पाना। इसके अलावा कई बार पुरुषों के जननांग से निकलने वाले स्पर्म और महिलाओं के शरीर से निकलने वाले अंडाणु का आपस में मिलन नहीं हो पाता है।
इन सेक्स पोजिशन के जरिए महिलाएं होती हैं जल्दी प्रेग्नेंट
जननांग से रिलीज हुए अंडे सिर्फ 24 घंटे ही जिंदा रहते हैं, जबकि स्पर्म नारी शरीर में तीन से पांच दिन तक जिंदा रहता है। अगर स्पर्म और अंडे ठीक समय पर एक दूसरे से नहीं मिल पाते हैं, तो उस स्थिति में गर्भ ठहरना मुश्किल होता है।
इस समस्या से निपटने के लिए एक्सपर्ट्स ने बहुत से समाधान बताए हैं, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि बेहतर सेक्स पोजिशन से भी जल्दी गर्भाधारण में मदद मिल सकती है। कई बार सेक्स पोजिशन के कारण स्पर्म गलत जगह पर जमा हो जाता है, जिससे गर्भ नहीं ठहर पाता है। इसलिए गर्भ ठहरने में सेक्स पोजिशन की अपनी खास अहमियत होती है।
हम आपको अज कुछ ऐसी ही सेक्स पोजीशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि शीघ्र गर्भाधारण होने में कारगर साबित होत्ती हैं।
तकिया पोजिशन :
महिला के शरीर के नीचे तकिया डालकर नितंब को ऊपर उठाएं। यह पोजिशन भी काफी फायदेमंद होती है। इससे पोजीशन में मर्दों द्वारा जितना सीमेन रिलीज होता है वह फीमेल सर्विक्स तक आसानी से पहुंच जाता है और वहां से अंडाणुओं के संपर्क में आ जाता है।
साइड पोजिशन
पार्टनर के साइड में लेटकर सेक्स करना भी काफी कारगर रहता है। इस पोजिशन में मेल स्पर्म को सर्विक्स के पास आने का ज्यादा चांस रहता है।
डॉगी स्टाइल :
डॉगी स्टाइल को भी गर्भाधारण के लिए बेहतर पोजिशन माना गया है। इसमें भी स्पर्म सर्विक्स के पास जाता है।
मिशनरी पोजिशन :
प्रेगनेंट होने के लिए जिस पोजिशन को बेस्ट माना गया है, वह है मिशनरी पोजिशन। इस पोजिशन में सेक्स के दौरान पुरुष ऊपर होता है और महिला नीचे। इस पोजिशन का फायदा यह होता है कि पेनिस का काफी अंदर तक प्रवेश संभव हो पाता है और स्पर्म गर्भाश्य तक जाने वाले टिशू ग्रीवा या सर्विक्स के काफी करीब में जमा हो जाता है।
ऑर्गेजम :
हालांकि इसका सेक्स पोजिशन से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन रिसर्चों की मानें तो गर्भाधारण में महिलाओं का ऑर्गेजम बड़ी भूमिका निभाता है। स्टडीज के मुताबिक, फीमेल ऑर्गेजम के कारण संकुचन होता है जिससे स्पर्म को सर्विक्स की ओर धकेला जाता है।