जैसे-जैसे लड़के या लड़की की उम्र बढती है, वैसे वैसे उसकी सेक्स करने की इच्छा भी बढती है। इसके बाद उम्र की एक ऐसी सीमा आ जाती है जहां आकर ये अपनी इच्छाओं को दबा नहीं पाते और सेक्स के लिए साथी की तलाश शुरू कर देते हैं। हालांकि यह अभी तक क्लियर नहीं हो सका है कि आखिर वह और ही उम्र है जो लड़के या लड़कियों की सेक्स करने की सही उम्र है। सेक्स करने की सही उम्र को लेकर समय समय पर शोध होते रहे हैं।
सेक्स करने की सही उम्र को लेकर कई तरह ही भ्रांतियां
कई लोगों का मानना है कि 24 या 25 साल सेक्स करने की सही उम्र होती है। लेकिन आपको बता दें कि पिछले कई सालों में पहली बार सेक्स करने की औसतन उम्र में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि इन आकड़ों पर अलग-अलग देशों की लाइफस्टाइल का भी असर होता है। लेकिन आज हम आपको सेक्स करने की सही उम्र के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।
इस टॉपिक पर हुई एक रिसर्च के मुताबिक ब्रिटेन में पहली बार सेक्स को लेकर उम्र 25 साल से घटकर 16 से 17 साल हो गई है। जो एक बड़ा अंतर माना जा रहा है। इस शोध के अनुसार आजकल के टीनेजर्स 15 साल की उम्र में ही सेक्स कर चुके होते हैं। इस विषय को लेकर गंभीर बात यह है कि टीनएजर्स पहली बार सेक्स बगैर कंडोम पहने करते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की यौन बीमारियाँ हो सकती हैं।
जब हम बात करते हैं भारत की, तो यहाँ भी पहली बार सेक्स करने की सही उम्र में काफी अंतर आ गया है। हालांकि ब्रिटेन की तरह यहाँ ऐसी कोई शोध नही हुई है, पर फिर भी इस उम्र में गिरावट तो आई ही है। भारत में पहले पहली बार सेक्स करनेवालों की औसतन उम्र 25 से 27 साल होती थी, लेकिन अब वह घटकर 22 से 23 साल हो गई है।
इसका कारण यह भी है कि टीनएजर्स अब सेक्स के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। और साथ ही कंडोम और आई पिल जैसी चीज़ों की वजह से उनके मन में सेक्स को लेकर डर ख़त्म होने लगा है। अगर युवाओं की बदलती सोच की बात की जाए, तो अब भारत में पहली बार सेक्स करने की औसतम उम्र 27 से घटकर 22 हो गई है।