न्यूयार्क। पोर्न वीडियो देखने वालों की संख्या निरंतर बढती जा रही हैं। भारत भी सबसे ज्यादा पोर्न देखने में कनाडा को पीछे छोड़ते हुए विश्व का तीसरा देश बन चूका हैं। पोर्न वीडियो को लेकर तरह-तरह के शोध भी होते रहते हैं। ये सवाल भी अक्सर पूछा जाता है कि पोर्न देखने में महिलाएं आगे हैं या पुरुष। हाल ही में हुए एक शोध में ये पाया गया है कि पुरुषों कि अपेक्षा महिलाएं ज्यादा पोर्न देखती हैं।
सेक्सोलॉजीज जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट्स ने सौ महिलाओं और परुषों का इंटरव्यू किया। पोर्न वीडियो को देखने को लेकर उनसे कई सवाल किये गए। इस शोध में कुछ रोचक तथ्य सामने आए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस शोध का मकसद शादी से पहले और बाद में सेक्शुएलिटी को लेकर होने वाले बदलावों का अध्ययन करना था।
पोर्न वीडियो देखने के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे
शोध में हिस्सा लेनी वाली करीब 9 फीसदी महिलाओं ने माना कि वे शादी से पहले पोर्न फिल्में वीडियो आदि देखती थीं। वहीँ 28 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्होंने शादी के बाद पोर्न देखना शुरू किया। शादीशुदा पुरुषों में यह चीज उल्टी दिखाई दी। जहां 23 फीसदी पुरुषों ने माना कि वे शादी से पहले पोर्न देखते थे वंही 14 फीसदी ने कहा कि वे शादी के बाद पोर्न देखते हैं।
इस शोध की पूरे हो जाने के बाद एक्सपर्ट्स ने अपना परिणाम घोषित किया। इसमें कहा गया कि शादी के बाद मर्दों की तुलना महिलाओं की पोर्न वीडियो देखने की रूचि बढ़ जाती है।
एक्सपर्ट्स ने सुझाव दिया कि पोर्न देखने का ज्यादा इस्तेमाल सेक्सुअल डिजायर को और ऊँचे स्तर तक ले जाने के लिए होता है। शादी के बाद ज्यादतर पुरुष समाज में अपने सामाजिक और आर्थिक स्तर को बढ़ाने में लग जाते हैं। इसलिए उनकी प्राथमिकता सेक्सुअल फैंटैसीज की ओर से हटकर अपने साथी के साथ वास्तविक सेक्स संबंध बनाने में हो जाती है।
एक्सपर्ट्स ने महिलाओं के बारे में बताते हुए कहा कि आजकल की महिलाओं पर बीते वक्त की तरह के सामाजिक बंधन नहीं होते। जहां पहले पोर्न वीडियो को शादी से पहले और बाद में भी काफी अजीब माना जाता है वहीँ आज इन चीजों का दायरा बढ़ गया है। आज की महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से ज्यादा खुले विचारों की है, जिनसे उनके यौन स्वेच्छा का भी पता चलता है।