मुंबई। दुनिया के सारे मर्द यही सोचते हैं कि ज्यादा सेक्स करना शरीर के लिए नुकसान होता है। लेकिन जो कोई भी ये सोचता है वो अपने दिमाग से यह वहम निकाल दें। क्योंकि हाल ही में हुए एक साइकोलॉजिकल साइंस के शोध से यह पता चला है, कि जो लोग ज्यादा सेक्स करते हैं वो ज्यादा आकर्षक दिखते हैं।
ज्यादा सेक्स वाले दिखते हैं ज्यादा आकर्षक
शायद आप नहीं जानते होंगे लेकिन सेक्स करने के बहुत फायदे हैं। अगर आप इसे आनंद लेकर के करते हैं तो आपका मुड तो अच्छा होगा ही साथ ही साथ आपकी कैलोरीज भी बर्न होती हैं, और लंबी जिंदगी की तरफ बढ़ते हैं। लेकिन ज्यादा और कम अंतराल पर सेक्स करने के भी बहुत फायदे हैं। इसको देखते हुए 216 नए शादीशुदा जोड़ों पर दो शोध किए गए। इन शोधों के आधार पर ये पता चला कि जो लोग कम अंतराल पर सेक्स करते हैं उनके लुक्स में भी सुधार आता है।
शोध करने से पता चली है ये बात
पहले शोध में लोगों से पूछा गया कि वे अपने रिश्ते से कितने संतुष्ट हैं। दूसरे में उन्हें कंप्यूटर पर उनके पार्टनर की एख तस्वीर चंद मिनटों के लिए दिखाई गई और साथ में एख शब्द लिखा था। लोगों को बटन दबा कर ये बताना था कि लिखा हुआ शब्द उनके पार्टनर के संदर्भ में सकारात्मक है या नकारात्मक। फिर उनसे पूछा गया कि वे कितनी बार सेक्स करते हैं। इन सब प्रश्नों के आधार पर सामने आया कि जो लोग ज्यादा सेक्स करते हैं उन्हें अपने पार्टनर सकारात्मक नजर आए। जिसके बाद एक और शोध किया गया जिसमे यह सिद्ध हुआ कि ज्यादा सेक्स करने से मोटापा भी कम होता है।