कहते हैं कि जब कोई लड़का किसी सुदर लड़की को देखता है तो उसका मन तेजी से हिलोरे मारने लगता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऐसा ही लड़कियों के साथ भी होता है जब कोई लड़की किसी स्मार्ट मर्द को देखती है तो उसके मन में सेक्स से लेकर लाइफ पार्टनर बनाने तक कई ख्याल आ जाते हैं। हालांकि, लड़कियां ये बाते अपने मन में ही छुपा लेती हैं।
स्मार्ट मर्द को देखते ही क्या सोचती है महिलाएं
एक वेबसाइट ने लड़कियों के मन में आने वाले उन ख्यालों का जिक्र किया है जो स्मार्ट मर्द को देखने के बाद उनके मन में आते हैं। वेबसाइट के अनुसार, अगर कोई लड़की या महिला किसी स्मार्ट मर्द को देखती है तो उनके मन में कई तरह की उमंगें हिलोरे मारने लगते हैं फिर चाहरे लड़की कमिटेड हो या सिंगल।
वेबसाइट ने जानकारी देते हुए लिखा है कि महिला सिंगल है, तो सोचती है काश वो मेरा बॉयफ्रैंड बन जाए। पुरुष अगर शादीशुदा है, तो सोचती है इसकी कंपनी ही मिल जाए। अगर महिला कमिटेड है, तो सोचती है काश उसका बॉयफ्रैंड या हसबैंड भी ऐसा होता। बहुत सी महिलाओं के दिमाग में सेक्स को लेकर ख्याल पैदा होने लगते हैं।
कमिटेड महिला सोचती हैं कि काश मैं सिंगल होती तो हैंडसम मर्द को अपना लाइफ पार्टनर बना लेती। रिलेशनशिप कितना भी पुराना हो, कोई भी कमिटेड महिला स्मार्ट मर्द को देख अपने मन को भटकने से रोक नहीं पाती।
वह अगर अपने लाइफ पार्टनर को धोखा नहीं देना चाहती है तो यह जरूर सोचती हैं कि दोस्ती करने में क्या हर्ज है। हैंडसम बंदा है, इसे तो स्माइल दी जा सकती है। इसके साथ घूमा-फिरा जा सकता है। कई महिलाओं को इस बात का दुख होता रहता है कि जिस हैंडसम को उन्होंने देखा, उसके जैसा उन्हें पहले क्यों नहीं मिला। लाइफ ने उन्हें अच्छा नहीं दिया।