शादी से पहले ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड होना बहुत सी आम बात है। रिलेशनशिप को दौरान अक्सर हम अपने पार्टनर के इमोशनली करीब तो आते ही हैं साथ ही फिजीकली करीब भी आ जाते हैं। उस वक्त हमे इस बात का ख्याल नहीं रहता कि अगर हमारी इससे शादी न हुई तो ? क्योंकि ऐसा जरूरी नहीं होता कि जिसे हम चाहें हमारी शादी भी उसी से हो।
कभी वो खुद ही अलग हो जाते हैं तो कभी घरवाले नहीं मानते। ने दौर में आप स्कूल से कॉलेज की ओर बढ़ते हैं, शहर छोड़कर बाहर निकलते हैं, पंख फैलाते हैं तो लगता है कि लाइफ में कोई होना भी चाहिए। पहले से गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड है तो रिश्ता एक कदम आगे बढ़ता है।
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिश्तों में आगे बढ़ने पर बात सेक्स की की जाएं तो उसमें भी आज की जनरेशन पीछे नहीं है लेकिन ध्यान रहे कि कभी इन बातों में आकर शारीरिक संबंध न बनाएं। जानें कौन सी हैं वो बातें….
1- इन बातों पर कभी न जाएं कि आपके सारे दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करते हैं तो आपको भी करना है। दिखाने या बताने के लिए सेक्स कभी न करें। सभी दोस्त कर रहे हैं इसलिए आपको भी करना चाहिए, ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद आप खुश नहीं रह पाएंगे।
2- दूसरों को खुश करने और अपनी वाहवाही लूटने के लिए कभी न करें सेक्स। जब तक आप दोनों इस काम के लिए तैयार न हो तब तक किसी की बातों में आने की जरुरत नहीं है।
3-अगर आप पोर्न फिल्म देखते है तो आपको जरूर चस्का लगा होगा कि आप भी सेक्स करें। इन पोर्न फिल्मों को देखने के बाद ख़ुराफ़ाती ख्यालों के लिए सेक्स ठीक नहीं है। ये काम करने पर आप इमोश्नली खुद को संभाल नहीं पाएंगे।
4- अगर आपको वो लड़का या लड़की अच्छी लगती है सिर्फ़ इसलिए आप उसके साथ सेक्स करने को तैयार हैं तो खुद को थोड़ा वक्त दें।
5- किसी के साथ भी सेक्स करने से पहले थोड़ा सोच समझ लेना चाहिए। सामने वाले इंसान पर आपको इतना यकीन होना चाहिए कि अगर कभी तुम दोनों अलग हुए तो भी वो इस बात का प्रचार नहीं करेगा। अगर लगता है कि वह भरोसेमंद नहीं है तो रुक जाओ।