लखनऊ। आमतौर पर महिलाएं सेक्स करने के दौरान अपने पार्टनर से बहुत चाह रखती है। वो बात अलग है कि वे बोल नही पाती हैं लेकिन वास्तव में उनके मन में बहुत कुछ चलता रहता है। कभी-कभी महिलाएं सेक्स करने के दौरान रोमांचित नहीं होती है और सामने वाले से बिना कुछ बोले बहुत सी बातें कहना चाहती है।
हालही ही में हुए एक सर्वे में सेक्स से जुडी ऐसी बड़ी बातें सामने आई हैं। जिसमें बताया गया है कि किस तरह सेक्स करने के लिए महिलाएं उत्तेजित होती है। बता दें कि सेक्स एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए 10 सेक्स के बड़े राज़ आपके पार्टनर को उत्तेजित करने में मददगार साबित हो सकते हैं। जानिए क्या कपके आप अपने पार्टनर को सेक्स का भरपूर आनंद दे पाएंगे….
1- न ले जाएं कहीं और ध्यान
सेक्स करते समय सबसे जरुरी बात यह है कि आप अपना ध्यान सेक्स पर ही लगाएं। आप उन्हें अपने प्यार का अहसास कराएं। साथ ही स्पर्श करना महिलाओं को खूब भाता है।
2- पहले करें फोरप्ले
पार्टनर को सेक्स के लिए तैयार करने के लिए फोरप्ले बेहद ज़रूरी है। महिलाओं ने बताया की फोरप्ले की उत्तेजना का आनंद उन्हें बेहद पसंद है।
3- नाज़ुक अंगो का रखें ख्याल
सेक्स के दौरान यह बहुत ध्यान देने वाली बात होती है कि आपको अपने पार्टनर के अंगों का ख्याल रखना है। ध्यान रहे कि सेक्स करते समय उन्हें कहीं दर्द न हो रहा हो।
4- आपसी सहमति है जरूरी
सेक्स करने के लिए बेहद जरुरी है कि जिस भी पोजीशन में सेक्स किया जाए उसमें दोनों की सहमति हो। सेक्स पोजीशन का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है।
5- ना करें जल्दबाजी
एक रिसर्च में बताया गया है कि ज़्यादातर महिलाएं चरम सीमा तक पहुँचने के लिए 10 से अधिक मिनट लेती हैं। इसलिए हड़बड़ी ना दिखाते हुए अपने पार्टनर को धीरे-धीरे चरम सीमा तक ले आएं।