No Widgets found in the Sidebar

जबलपुर। आपने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए दवा या किसी इलाज के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने सेक्स पावर को बढ़ाने वाले कीड़े के बारे में सुना है। आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। हिमालय की पहाडिय़ों में एक ऐसा कीड़ा पाया जाता है जिसे लोग सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए खाते हैं। इस कीड़े का नाम है यार्सागुम्बा। इंटरनेशनल मार्केट में इस एक किलो कीड़ों की कीमत करीब 60 लाख रुपए तक होती है।

सेक्स पॉवर

सेक्स पॉवर बढ़ाने वाले कीड़े को हिमालयी वियाग्रा भी कहते हैं

इस कीड़े की इतना भारी रकम होने से ये तो साफ है कि इकती डिमांड बहुत है। भारत, तिब्बत और नेपाल के लोग इस समय इसे एकत्र कर बेचने में लगे हैं। इस कीड़े की खासियत यह है कि इसे आयुर्वेदिक जड़ी बूटी की श्रेणी में रखा गया है। सेक्स पॉवर बढ़ाने के गुण के कारण इसे हिमालयी वियाग्रा कहा जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार यार्सागुम्बा वियाग्रा जैसा असर जरूर करता है मगर इसका पुरुषों के शारीर पर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता। वहीं अगर कोई दिलका मरीज वियाग्रा का सेवन कर लें तो उसकी जान भी जा सकती है। यह जडिबुटी केवल सेक्स पावर बढ़ने के लिए ही नहीं बल्कि सांस और गुर्दे की बीमारी में भी उपयोग किया जाता है।

इसका जीवन 6 महीने का होता है

भूरे रंग और करीब 2 इंच लंबाई के इस कीड़े का जीवन काल करीब 6 माह होता है। यह कीड़े हिमालय और नेपाल के पहाड़ो पर उगने वाले ख़ास पौधों पर ही पैदा होते है, वहीँ इनका जीवन लगभग 6 महीने की होती है। यह कीड़े ठंडी में पैदा होते हैं और गर्मी के दिन में यह कीड़े अपना जीवन चक्र पूरा कर लेते है और मर जाते है। मरने के बाद यह कीड़े पहाड़ियों में घास और पौधों के बीच बिखर जाते है। जिन्हें जमा कर पाउडर बनाया जाता है।

By admin