सेक्स के दौरान कंडोम बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ ‘सेफ सेक्स’ होता है बल्कि ‘अनवॉन्टेड प्रेगनेंसी’ से भी बचा जा सकता है। लेकिन प्यार के इन नजदीकी पलों में क्या आप हर बार condom इस्तेमाल करते हैं।
ईमानदार जवाब ढूंढा जाए तो ये गलती करने वाले तमाम होंगे। सभी जानते हैं कि कंडोम बेहद जरूरी है। इससे एचआईवी का संक्रमण रोका जा सकता है। लेकिन जब बात आती है तो इल्जाम मर्दों के सिर आता है कि उन्हें condom पसंद नहीं। दूसरी तरफ, सच्चाई या फिर हकीकत ये भी है कि औरतों को भी प्यार के दरमियान कंडोम पसंद नहीं।
कुछ महिलाएं को कंडोम से एलर्जी
ऐसा देखा गया कि कुछ महिलाओं को condom से अलर्जी होती है। अगर ऐसा होता है तो आप क्या करेंगे। जाहिर है आप कंडोम का इस्तेमाल नहीं करेंगे। लेकिन हमारी सलाह यही है कि ऐसा करने से पहले आप अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
कंडोम सेक्स का मजा किरकरा कर देता है
ये आरोप अक्सर मर्द पर लगते हैं कि condom के इस्तेमाल से सेक्स का क्रेज कम हो जाता है। लेकिन मर्दों का सलाह है कि वो जिस तरह अपनी लवर को अपने पास रखते हैं उतना ही करीब कंडोम भी रखे। प्यार के दरमियान वो इसका इस्मतेमाल अचानक कर सकते हैं।
महिलाओं को भाता है करीबी अहसास
जब आप सेक्स के मूड में होते हैं उस वक्त कई महिलाओं को आपका करीबी अहसास ज्यादा पसंद आता है। वो आपकी स्किन को करीब से महसूस करना चाहती है। शायद बेहद पतले और बारीक condom भी ये अहसास नहीं करवा पाते हैं।
ऐसा भी देखा गया है कि कई मर्दों में condom के साथ इरेक्शन की दिक्कत आती है। लोग सोचने लगते हैं कि वो इरेक्टाइल डिसफंक्शन का शिकार हैं और ये सब उसी की देन है। जबकि सही बात ये है कि condom से ऐसा कुछ नहीं होता।
अगर हम कंडोम इस्तेमाल न करने का इल्ज़ाम केवल मर्द के सिर डालेंगे तो ठीक नहीं होगा। क्योंकि एक सच ये भी है कि कुछ औरतों को भी condom नापसंद है।