No Widgets found in the Sidebar

चुम्बन प्रेमियों की एनर्जी की पहचान है। वेलेंटाइन डे यानी प्यार करने वालों का महाकुम्भ आ गया है। एक चुम्बन या चूमना प्रेमियों की जान है। हर प्रेमी अपनी प्रेयसी के लिए कुछ यादगार करना चाह रहा है। कुछ देना चाह रहा बदले में चाहता क्या है एक चुम्बन। बेशुमार प्यार जिसमें न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन।

लिप किसिंग

चुम्बन देता है प्यार को पहचान और अंजाम शादी हो ऐसा हर घर में बड़े बुजुर्ग चाहते हैं। भले ही उन्होंने चुम्बन पर गाने खूब गाये हों शायरी खूब पढ़ी हो लेकिन जो सारी जिंदगी होठों का रस पी न सके वो इस प्यार के पहरुआ बनने चले हैं।

लिप किसिंग

खैर क्या आपको पता है कामसूत्र और अजन्ता एलोरा की गुफाएं देने वाले इस देश से ही चुम्बन की शुरूआत हुई। खासकर लिप किसिंग की।

लिप किसिंग

अब जिसके मुंह से पायरिया, पान मसाले पान तम्बाखू या सिगरेट की बदबू आ रही हो वह लिप किस का मजा क्या लेगा। सांसों में दम घोंटने वाली बदबू चले हैं लिप किस, या टंग किस लेने। ऐसे ही लोगों ने जिन्हें प्यार करना आता नहीं दो मीठे बोल कह नहीं सकते, देश में वर्तमान में प्यार करने वालों के किस करने पर पाबंदी लगाने के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

भले ही इसे भारतीय संस्कृति के प्रतिकूल बताया जा रहा हो क्या आपको पता है कि चुंबन की शुरूआत कहां से हुई। शोध में यह सामने आ गया है कि होठ से होठ मिलाकर चुंबन करने की शुरूआत भारत से हुई थी। आपके ग्रेट ग्रेट ग्रैंड पा और ग्रैंड मा लिप किस का मजा लेते थे। बच्चों को रोका जा रहा है।

चुम्बन का इतिहास

DW की रिपोर्ट में बताया है कि मानवशास्त्री वॉन ब्रायंट ने अपनी रिसर्च में पाया है कि चुंबन की शुरूआत भारत के प्राचीन इतिहास से जुड़ी है। पांडुलिपियों में चुंबन का जिक्र शोधकर्ता के मुताबिक होठ से होठ चुंबन में जैसी क्रिया के सबसे पहले लिखित प्रमाण 3,500 साल पहले इतिहास में लिखे गए वेद, पुराणों और संस्कृत पाण्डुलिपियों में मिलते हैं।

चुम्बन
हिंदू महाकाव्य क्या बोलते हैं चुंबन के बारे में शोधकर्ता का मानना है कि आधी सदी के बाद हिंदू महाकाव्य महाभारत में होठों से होठों पर कोमल चुंबन का पहला जिक्र पाया गया है। वहीं भारत में शोध करने वालों का कहना है कि 326 ईसा पूर्व सिकंद की ओर से पंजाब प्रांत पर कब्जा कर लिया था। तब चुंबन की प्रचलित क्रिया को सिकंदर ने ही पूरी दुनिया में प्रचारित किया।

कहां से हुई Kiss शब्द की उत्पत्ति अमेरिका के मानवशास्त्री वॉन ब्रायंट के मुताबिक Kiss शब्द की उत्पत्ति प्राचीन भारत में ही हुई थी। प्राचीन भारत में किसिंग को बूसा या बोसा कहा जाता था। किस शब्द का लैटिन नाम बासियम है। वहीं आधुनिक जर्मन नाम कुस और अंग्रेजी में किस।

तो अब सारे लव बर्ड्स खुश हो जाएं किसिंग पर कापी राइट हमारा है उसे जी भर कर करो।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *