कशिश एक ऐसी चीज है जिसे आदमी ढ़ूढता है और महिला एं जिसे दिखाना चाहती हैं। या फिर रिझाना चाहती हैंं। कई बार वह सफल होती हैं कई बार नहीं। लेकिन अक्सर उन्हें समझने में गलती हो जाती हैं कि पुरुष उनकी किस कशिश की वजह से चाहता है। यह एक आम धारणा है कि आदमी शरीर को देखकर आकर्षित होता है। जैसे सुपर माडल वाली काया हो, बड़ी छाती हो और भरे हुए नितम्ब हों। लेकिन सच क्या है
कशिश में क्या ढ़ूंढते हैं पुरुष
अच्छा व्यक्तित्व जिसे आंतरिक सौन्दर्य भी कहते हैं
यह वह चीज है जिससे वह पुरुष को राहत दे सकती है। चलने का सामान्य अंदाज और जमीन से जुड़ी सोच को अधिकांश आदमी पहले देखते हैं जब वह किसी को जानना चाहते हैं।
हँसमुख स्वभाव
पुरुषों की सूची में यह बात हमेशा रहती है। पुरुष पसंद करता है अपने इर्द गिर्द किसी ऐसे शख्स को जिससे वह खुलकर हँस बोल सके। इसके लिए जरूरी है कि आपको हँसना और चुटकुलों का मजा लेना आता हो न कि उनसे अपमानित महसूस करना।
विश्वसनीयता
पुरुष उस महिला की तारीफ करता है जो विश्वसनीय होती हैं और वह जो कहते हैं उसे करती हैं। आप पूर्वानुमान भी लगा सकती हैं कि वह आप पर विश्वास करते हैं। और आपका व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि वह आप पर विश्वास कर सकें।
अच्छी श्रोता
यह गुण मुश्किल से मिलता है जिसे सर्वाधिक पसन्द किया जाता है। आपको सुनना आना चाहिए और आपने उचित सलाह दी तो आप उनका दिल जीत सकती हैं। यह पुरुषों को मां के संरक्षण सरीखी भावना देता है।
बहुत खर्चीली न बनें
आदमी उस महिला से दूरी बना लेता है जो बहुत अधिक तामझाम वाली होती है। जिससे उसकी जेब पर दबाव पड़ता है। यह भी सही है कि अपनी ओर से पुरुष महिला की देखभाल पूरी तरह से करना चाहता है।
सक्षम और स्वतंत्र
पुरुष जहां खुद को महिला की नजरों में हीरो की तरह देखता है वहीं खुद भी यह पसन्द करता है कि उसकी महिला सक्षम और स्वतंत्र हो। जिसे वह अपने परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों के बीच ले जा सकें। और कोई भी उन पर गर्व करे।
दिखने में कैसी हों
यह सबसे आखीर में आता है लेकिन महत्वपूर्ण है। बहुत से आदमी यह पसन्द नहीं करते कि उनकी महिला साथी सुपर माडल जैसी लगे। उन्हें स्वस्थ और ठीकठाक दिखने वाली महिला पसन्द आती है।