चेहरा क्या बोले दर्पन
हर महिला खुद में कायनात होती है। वो खुद में लाजवाब राज होती है। जितना खोलो, पढ़ो, समझो। राज इसमें राज ही बना रहता है। जानने की कोशिश में आदमी बेलिबास रहता है
महिलाओं के व्यक्तित्व को जानने की जिज्ञासा प्रत्येक व्यक्ति में होती है। मुखाकृति विज्ञान एक ऐसा अध्ययन है जो शरीर के अंगों तथा डील डौल से व्यक्तित्व का परिचय देता है। चलिये आज आपको बताते है कि आँखों और नाक की बनावट से कैसे किसी महिला का व्यक्तित्व जाना जा सकता है।
तेरी आँखों के सिवाय दुनिया में रखा क्या है
बड़ी, बैचेन, चमक तथा गहरी पुतली और आस पास लालिमा वाली आँखें, महिला के भाग्यशाली होने की प्रतीक हैं साथ ही साथ ऐसी महिलाएं दबंग प्रवृत्ति तथा समाज में नेतृत्व करने वाली होती हैं।
छोटी, सुस्त उदास स्लेटी रंग, गोल, थोड़ी मु़ड़ी, खाली और थो़डी कबूतर जैसी आँखें एक महिला की कुरूपता को प्रदर्शित करती हैं। यह महिलाएं चतुर होती हैं तथा जीवन में आगे नहीं बढ़ना चाहती हैं।
लाल आँखों वाली महिलाएं धोखेबाज व बईमान होती है। अगर आँखें बड़ी, लम्बी तथा हल्की लालिमा लिए होती हैं तो यह महिला के आवेशपूर्ण होने को दर्शाती हैं, ऐसी आँखों वाली महिलाएं समाज में बहुत लोकप्रिय होती हैं।
गोल व काली आँखों वाली महिलाएं बहुत सेक्सी होती हैं। हमेशा नींद भरी आँखों वाली महिलाएं अपने विपरित सेक्स के प्रति जल्दी आकर्षित होने वाली तथा जल्दी चरित्र छोड़ देने वाली होती हैं।
नरम किनारों व काली पलकों वाली आँखें रखने वाली महिलाएं भाग्यशाली होती हैं। अगर आँखों के किनारे पर हल्के बाल हों, ऑंखों में पीलापन हो तो यह ज्यादा बीमार रहने वाली महिलाओं का परिचय देती हैं।
नाक बीच में क्यों आती है
यदि महिला की नाक तोते की तरह झुकी हुई है तो वह अच्छे स्वभाव शोहरत पसंद, चतुर तथा परिवार की शुभचिंतक होती है।
सामान्य लंबाई तथा सीधी नाक वाली महिलाएं सुंदर, बुद्धिमान, मेहनती तथा मजाकिया किस्म की होती है।
छोटी नाक वाली महिला चालाक, चतुर, शरारती व कामातुर होती है। अगर किसी महिला की नाक बीच में से फैली हो, या सामने का हिस्सा अधिक ऊंचा हो यह अधिक मोटा हो तो यह प्यार और सहानुभूति से वंचित रहती है। यह दुष्ट प्रवृति की,चरित्रहीन व निर्णय लेने में जल्दबाजी करने वाली होती है।
अगर नाक अधिक चौ़डी और मोटी है तो ये महिलाएं आलसी, मजबूत नेतृत्व, घंमडी होती है। अगर नाक की टिप छोटी है तो यह महिला दासों की तरह अपना जीवन व्यतीत करती है।
नाक का टिप लंबा होना इनके कठोर स्वभाव का प्रतीक है। अगर टिप फैला है तो यह पति के लिए दीर्घायु होने का शुगुन होती है। नाक पर बाल होने की स्थिति में यह महिला चतुर और अशुभ होती है
होंठों से छू लो तुम
ज्यादातर पुरूषों को महिलाओ के होंठ बहुत आकर्षित करते हैं, भीगे-भीगे गुलाबी होंठ सभी के आकर्षण का केन्द्र होते हैं।
किसी महिला के होंठ लाल, पतले चिकने, अच्छी आकृति वाले होते हैं तो ऐसे होठों वाली महिलाएं स्वभाव से सेक्सी तथा पति का प्यार पाने वाली होती हैं। अगर होंठ मोटे, भारी तथा चौ़ड़े हैं तो महिला व्यभिचारी हो सकती है। अगर निचला होंठ लाल, गोल व एक पतली रेखा वाला है तो यह महिला बहुत भाग्यशाली तथा धनवान होती है। परन्तु अगर निचला होंठ मोटा तथा रंग में काला है तो यह महिलाएं स्वभाव से संदिग्ध चरित्र वाली होती हैं तथा ऐसी महिलाएं अपने पति को खो सकती हैं। यदि निचला होंठ सूखा लंबा व पतला हो तो यह बीमारी का संकेत है।
ठोड़ी का लरजना बताता है ये बात
एक गोल, मुलायम तथा सु़डौल ठो़डी अच्छे भाग्य की संकेतक है। जब ठोड़ी भारी, मोटी, गोल होती है तो ये महिलाएं जल्दी गुस्से वाली तथा जल्दी निर्णय लेने वाली होती है। वह गोपनीय ,हानिकारक स्वकेन्द्रित तथा जिंन्दगी में परेशानियां झेलने वाली हो सकती हैं। अगर किसी महिला की ठोड़ी में डिंपल है तो वह हंसमुख, प्यार करने वाली, दयालु ह्रदय वाली होने के साथ-साथ जीवन के लिए जरूरी धन संपदा में कम भाग्यशाली होती है। लंबी ठो़डी वाली महिलाएं पूर्ण सांसारिक सुखो की इच्छा रखने वाली तथा चरित्रहीन होती हैं।
ये काम कमान भवें तेरी
जब भौहें धनुष की तरह हों, और बाल नरम तथा न कम न ज्यादा हों तो ये महिलाएं खूबसूरत तथा भाग्यशाली व चरित्रवान होती हैं। बहुत ही कम या ना के बराबर बाल वाली भौहें रखने वाली महिलाएं दुर्भाग्यशाली होती हैं। अगर भौहें नाक के ऊपर बीच में मिलती हैं तो यह विधवापन का संकेत है। ये महिलाएं दुष्ट और धोखेबाज होती हैं। सीधी लंबी व मोटी तथा बीच बीच में से टूटी हुई भौहे बदनसीबी का प्रतीक हैं। पलको के ऊपर घुमावदार, काली नरम तथा थो़डी मोटी भौहों वाली महिलाएं भाग्यशाली होती हैं।